CSK vs KKR, IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को चेन्नई के चेपाक स्टेडियम में आईपीएल 2023 के मैच 61 में चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीताकर पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना। इस जीत के साथ कोलकाता की टीम आईपीएल 2023 के प्ले-ऑफ की दौड़ में बनी हुई है। साथ ही 2012 के बाद कोलकाता ने चेपॉक किला फतह किया है।
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 144 रन बनाये। चेन्नई के लिए कॉनवे ने इस मैदान पर 30 रन बनाए। गायकवाड़ ने 17 रन का योगदान दिया। चेन्नई के लिए स्टार तो शिवम दुबे रहे, जिन्होंने 34 गेंद में नाबाद 48 रन बना लिए। कोलकाता के लिए सुनील नारायण ने दो विकेट चटकाए। वरुण चक्रवर्ती के हाथ भी दो सफलताएं लगी। वैभव अरोड़ा और शार्दुल ठाकुर को भी 1-1 विकेट मिला था।
कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी
केकेआर ने 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 गेंद शेष रहते इसे हासिल कर लिया। रिंकू मोईन अली ने 43 गेंदों में 54 रन बनाये। राणा 44 गेंदों पर 57 रन बनाकर नाबाद लौटे। दीपक चाहर के शुरुआती झटकों के बाद इस जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 99 रन जोड़े और केकेआर को 4.3 ओवर में 33/3 कर दिया। तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अपने तीन ओवरों में रहमानुल्लाह गुरबाज को 1(4), वेंकटेश अय्यर को 9(4) और जेसन रॉय को 12(15) रन पर आउट कर दिया।
रिंकू सिंह को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
CSK vs KKR प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (डब्ल्यू), जेसन रॉय, नितीश राणा (सी), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती।
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (w/c), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश ठीकशाना।




