MCD के 5000 सफाई कर्मचारियों की बल्लेबल्ले, दिल्ली सरकार करने जा रही स्थायी

0
Delhi government

MCD के 5000 सफाई कर्मचारियों को दिल्ली सरकार स्थायी करने जा रही है। ये ऐलान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया है। दिल्ली नगर निगम के करीब 5000 सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। सीएम अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि जनवरी में नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी, तब से अब तक सरकार 6494 सफाई कर्मचारियों को पक्का कर चुकी है। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारी यानी कि जिनकी नौकरी का कुछ नहीं पता, आज बुला लेते हैं लेकिन कल काम पर नहीं बुलाया जाता है। महीने में 15 दिन बुलाएंगे या 20 दिन तक बुलाएंगे, इसका कुछ भी नहीं पता और न ही छुट्टी का पता था।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नगर निगम में 15 सालों तक बीजेपी की सरकार थी, इस दौरान उसने सफाई कर्मचारियों का शोषण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जब से दिल्ली सरकार ने सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का ऐलान किया है, तब से सफाई कर्मचारी बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से 30,000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें जिस भी सरकार में और जहां पर भी मौका मिलेगा, वहां कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेंगे। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जब से अपने आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है। तब से नगर निगम से अच्छी-अच्छी खबरें आ रही हैं। पहले केवल भ्रष्टाचार और कर्मचारियों को तनख्वाह न मिलने की खबर ही आया करती थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here