Delhi: गोविंदपुरी में स्कूल बस चालक की हत्या

0
delhi

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में, गुरुवार को एक 35 वर्षीय स्कूल बस चालक पर हमला किया गया और धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के मुताबिक घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल गोविंदपुरी के गुरु रविदास मार्ग के मच्छी बाजार से सुबह करीब छह बजे मिली।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में नवजीवन कैंप में रहने वाले संदिग्ध सोनू उर्फ अनिल (33) को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सोनू को शक था कि वीरेंद्र के उसकी पत्नी के साथ दोस्ताना संबंध थे, जो उसी निजी स्कूल में काम करती थी और वह उसी कारण उससे नाराज था।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त राजेश देव के मुताबिक पूछताछ के दौरान पता चला कि घायल को पहले ही मजीदिया अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया था। पुलिस इसके बाद अस्पताल पहुंची जहां वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। सोनू को नवजीवन कैंप की झुग्गियों से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here