Delhi: दो भाईयो ने एक व्यक्ति के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर लगायी आग

आरोपी दोनों भाइयों ने गाड़ी की किश्त के विवाद में शख्स के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाई है।

0

Delhi: देश में क्राइम का मामला दिन- प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। जहाँ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के उस्मानपुर (Usmanpur) इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो भाइयों ने एक व्यक्ति के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी है। पीड़ित शख्स की हालत खराब है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उसका इलाज जारी है। वही यह मंजर देख लोग बेहद हैरान हो गए। जहाँ इस मामले की जानाकरी मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी दोनों भाइयों ने गाड़ी की किश्त के विवाद में शख्स के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाई है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों को अरेस्ट कर लिया है। पीड़ित ने किश्तों पर कार खरीदी थी और उसके लिए आरोपी दोनो भाइयों से उसने पैसे लिए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here