दिल्ली के औरंगजेब लेन का बदला गया नाम

0
Delhi

नई दिल्ली में एक और सड़क का नाम चेंज कर दिया गया है। दरअसल औरंगजेब लेन (Aurangzeb Lane) का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लेन (Dr. APJ Abdul Kalam Lane) कर दिया गया है। अब इस सड़क को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लेन से जाना जायेगा। दिल्ली नगर पालिका परिषद द्वारा इस बाबत सुबह ही रास्ते के नाम के बोर्ड को बदल दिया गया है।

बता दें कि इससे पहले साल 2015 में औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया गया था। साथ ही अब औरंगजेब लेन का नाम भी बदल दिया गया है। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ने इस मामले में सदस्यों के साथ एक बैठक में सड़क का नाम बदलने की मंजूरी दी है।

दरअसल एमसीडी के सामने प्रस्ताव रखा गया था कि एनडीएमसी क्षेत्र के तहत आने वाले औरंगजेब लेन का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम किया जाए। इस प्रस्ताव को परिषद द्वारा मंजूरी दे दी गई और अब इस मामले में एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय का कहना है कि लोगों की भावनाओं का सम्मान करने और देश के महान पुरुषों और महिलाओं को पहचान देने की जरूरत है। उनके सम्मान के तौर पर अतीत में भी मार्गों और सड़कों तथा संस्थानों के नामों को बदला गया है।

बता दें कि कई संगठनों द्वारा लंबे समय से औरंगजेब लेन के नाम को बदलने की मांग की जा रही थी। ऐसे में अब परिषद द्वारा इसे मंजूरी दे दी गई है और सड़क के नाम वाले होर्डिंग को भी बदल दिया गया है। इससे पहले इलाहाबाद शहर का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया था। साथ ही मुगलसराय रेलवे स्टेशन, औरंगाबाद, फैजाबाद समेत कई स्थानों के नाम बदले गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here