डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विपक्षियों पर साधा निशाना

डिप्टी सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी जीरो सीट पर आने वाली है।

0

लोकतंत्र के महापर्व को लेकर मतदान का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जुटने वाले वरिष्ठ नेताओं की बयान बाजी भी शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में रामपुर में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक विरोधियों पर जुबानी हमला बोला।

रामपुर पहुंचने के बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने लोकसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को लेकर उनका कहना था कि वह एक तरफा चुनाव जीत रहे हैं। वही उनका यह भी कहना था कि रामपुर का नाम आज आतंक के लिए नहीं है बल्कि आज रामपुर का नाम डेवलपमेंट के लिए जाना जाता है। घनश्याम सिंह लोधी ने यहां पर इतना अधिक डेवलपमेंट कर दिया है। इतना अधिक विकास कार्य कराया है, बलदेव सिंह औलख ने भी विकास कार्य कराया है। इसी के बल पर पार्टी प्रत्याशी यहां पर प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेंगे और फिर नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

डिप्टी सीएम यही नहीं रुके और उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी जीरो सीट पर आने वाली है। उनको कैंडिडेट नहीं मिल रहे हैं रोज कैंडिडेट बदल रहे हैं, उनके पास कोई नीति एजेंडा नहीं है। जब सपा सरकार रही है गुंडे माफिया मवाली गरीब व्यवसाय किसानों को परेशान करते रहे हैं उत्तर प्रदेश की जनता ने उन्हें नाकार दिया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here