दो दिन के भ्रमण पर कौशाम्बी आयेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

0
Keshav Prasad Maurya

Kaushambi: उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) दो दिन के लिए कौशाम्बी (Kaushambi) भ्रमण पर आयेंगे। डिप्टी सीएम जिले में कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक और प्रेस वार्ता भी डिप्टी सीएम करेंगे। रात्रि विश्राम भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कौशाम्बी में करेंगे।

जिला अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) 5 अक्तूबर को कौशाम्बी (Kaushambi) आयेंगे। सर्वप्रथम भाजपा जिला कार्यालय मंझनपुर (Manjhanpur) में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वह प्रेस वार्ता भी करेंगे। निज निवास रात्रि विश्राम करेंगे और सुबह हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here