धर्म जागरण मंच द्वारा निकाली गई राणापुर से अंबाजी की यात्रा

0
Ranapur

राणापुर: प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी धर्म जागरण मंच के द्वारा एक विशाल यात्रा निकाली गयी है। यह यात्रा राणापुर (Ranapur) से प्रारंभ होकर अंबाजी के लिए जाती है। वहाँ माता जी के दर्शन कर सभी भक्त राणापुर आकर माताजी के दर्शन करते हैं।

कहाँ से कहाँ तक जाती है यात्रा

यह यात्रा राणापुर (Ranapur) से होते हुए सांवरिया जी, सांवरिया जी से अंबाजी तक जाती है और कई छोटे-बड़े स्थान पर यात्रियों का जत्था रुकता है और दर्शन करता है।

यात्रा का उद्देश्य

इस यात्रा का उद्देश्य हर इंसान को धर्म के प्रति जागृत करना और एक दूसरे को धर्म के प्रति जोड़कर रखना होता है और इस यात्रा का उद्देश्य अपने धर्म का प्रचार कर उसे अपनी आने वाली पीढ़ी तक बताना। इस यात्रा में राणापुर सहित आसपास के कुल 40 गांव के भक्तों द्वारा साथ मिलकर 70,80 भक्तों का जत्था इस यात्रा में सामिल होते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here