धर्मपाल सिंह ने प्लेटफार्म के अंदर घुसा दी अपनी कार, सपा प्रमुख ने कसा तंज

धर्मपाल सिंह की कार तब तक प्लेटफार्म पर मौजूद रही जब तक कि वह हावड़ा-अमृतसर मेल में बैठकर रवाना नहीं हो गए।

0

उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह (Dharampal Singh) लेट हो रहे थे तो रेलगाड़ी पकड़ने के लिए अपनी कार रेलवे प्लेटफार्म के अंदर घुसा दी। इससे वहां मौजूद यात्रियों में हंगामा मच गया।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह (Dharampal Singh) को पंजाब मेल से लखनऊ से बरेली जाना था। उन्हें देर हो रही थी तो ट्रेन पकड़ने के लिए उनकी कार को दिव्यांगों को लिए बने रैंप से चढ़ाकर अंदर घुसा दिया गया।

उनकी कार तब तक प्लेटफार्म पर मौजूद रही जब तक कि वह हावड़ा-अमृतसर मेल में बैठकर रवाना नहीं हो गए। इसे लेकर सामजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अच्छा हुआ ये बुलडोज़र से स्टेशन नहीं गये थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here