मेरठ में प्रेमिका के परिजनों से परेशान, किशोर ने लगायी फांसी।

0
1
Meerut

मेरठ के लिसाड़ीगेट में प्रेमिका के परिजनों द्वारा पिटाई किया जाने से आहात किशोर ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया है। किशोर के परिजनों ने दो लोगो के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस दोनों पर मुक़दमा दर्ज करने की तैयारी में है।

दरअसल मेरठ के लिसाड़ीगेट क्षेत्र के तारापुरी में नसीम का परिवार रहता है। उसके बेटे साहिल (15 वर्षीय ) का पड़ोस की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। कुछ दिन पहले युवती के परिजनों को इस बात की जानकारी हो गयी, जिसके बाद उन्होंने साहिल के घर जाकर उसके साथ मारपीट की थी। इसी बात को लेकर साहिल परेशान रहने लगा था। बताया जा रहा है की शनिवार को दोबारा युवती का पिता साहिल के घर पंहुचा और छत से साहिल को पीटता हुआ नीचे लाया। इसके बाद आरोपी का भांजा वह पहुँचा और साहिल का फ़ोन छीनकर उसकी कॉल रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी।

साहिल की माँ रेशमा ने आरोप लगाया की इसके बाद भी दोनों ने साहिल को खूब पीटा। इसके बाद दोनों आरोपी रविवार को फिर से साहिल के घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। उनके जाने के कुछ देर बाद ही साहिल ने आहात होकर फांसी लगा ली।घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साहिल के शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया। वही साहिल की माँ ने युवती के पिता व् उसके भांजे के खिलाफ तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस दोनों आरोपियों पर मुक़दमा दर्ज करने की तैयारी में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here