दिव्य-महाकुम्भ 2025- पीडीए द्वारा 25 सड़कों को चिह्नित कर शुरू किया गया सर्वेक्षण

0
36

UP: प्रयागराज 2025 में होने वाले दिव्य-महाकुम्भ (Divya-Mahakumbh 2025) की तैयारी प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने शुरू कर दी है। जिसके लिए PDA ने 25 सड़कों के चौड़ीकरण और स्मार्ट बनाने की कवायद शुरू कर दी है। PDA चौड़ीकरण के लिए चिह्नित सड़कों का सर्वेक्षण करा रहा है। PDA प्रशासन ने अलग-अलग क्षेत्रों में सर्वेक्षण के लिए जोनल अधिकारियों के नेतृत्व में इंजीनियर और भवन निरीक्षकों की टीम बनाई गई है।

PDA की टीमें संगमनगरी, झूंसी और नैनी में सड़क चौड़ीकरण की जद में आए मकानों की देख रही हैं। सर्वे पूरा होने के बाद टीमें अलग-अलग सड़कों की संभावित चौड़ाई बढ़ाने और टूटने वाले भवनों की संख्या पर रिपोर्ट देंगी। रिपोर्ट मिलने के बाद PDA पहले चौड़ीकरण की जद में आई सड़कों किनारे भवनस्वामियों को नोटिस देगा। उसके बाद ध्वस्तीकरण किया जाएगा। शहर में चौड़ीकरण के लिए रसूलाबाद घाट जाने वाला मार्ग और महात्मा गांधी मार्ग से SRN अस्पताल जाने वाली सड़कें भी चिह्नित की गई हैं। PDA के सचिव अजीत सिंह ने बताया सड़कों का सुंदरीकरण होना है। पहले चरण में अधिक समय लगने वाली सड़कों और अन्य कामों को कराया जाएगा। जिसके लिए जोनल अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें सर्वे कर जल्द रिपोर्ट देंगी.
प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा चौड़ीकरण के लिए चिह्नित मार्ग इस प्रकार है-
● नैनी रेलवे स्टेशन-अरैल घाट मार्ग
● खरकौनी चौराहा-अरैल रोड
● एडीए मोड़ नैनी-एडीए कॉलोनी
● एडीए कॉलोनी-अरैल घाट
● कटका तिराहा-झूंसी बस स्टैंड
● झूंसी बस स्टैंड-गंगा नदी तट
● झूंसी में लोटस अस्पताल-कटका रोड
● संगम वाटिका-रसूलाबाद घाट मार्ग
● इविंग क्रिश्चियन कॉलेज-नूरुल्लाह रोड
● फाफामऊ शांतिपुरम सेक्टर-ए-बेला कछार
● आईईआरटी-सादियाबाद-सलोरी-सब्जी मंडी-तेलियरगंज चौराहा
● सलोरी में गंगेश्वर महादेव मंदिर के आसपास
● गोविंदपुर सब्जी मंडी-कोटेश्वर महादेव मंदिर शिवकुटी
● सलोरी में अन्नपूर्णा-फैमिली मार्ट-शुक्ला मार्केट
● आईईआरटी पुलिया-गंगा घाट
● छतनाग रोड-छतनाग घाट
● एंमजी मार्ग-एसआरएन अस्पताल
● नया यमुना पुल-बंधा रोड
● पुराना यमुना पुल-लेप्रोसी चौराहा
● आजाद पार्क- गेट 6-संगम पेट्रोल पंप क्रॉसिंग
● पुराने यमुना पुल के नीचे बाईपास
● लेप्रोसी चौराहा-नैनी रेलवे स्टेशन
● नैनी रेलवे स्टेशन-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग
● प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग-छिवकी रेलवे स्टेशन
● छिवकी रेलवे स्टेशन गेट-2-सीओडी क्रॉसिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here