कर्नाटक में आज से थम जायेगा चुनाव प्रचार

0
Karnataka

कर्नाटक में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। आखिरी दिन चुनाव प्रचार में सभी दलों ने ताकत झोंक दी है। चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सहित कई पार्टियां जमकर प्रचार में लगी हैं। बेंगलुरु में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 किलो मीटर लंबा रोड शो किया। यह रोड शो 5 अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान लोगों की भारी नजर आई। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फूल भी बरसाए।

सोनिया गांधी के संप्रभुता वाले बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस का शाही परिवार देशहित के खिलाफ है। कांग्रेस कर्नाटक को देश से अलग मानती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, कर्नाटक भारत का अभिन्न अंग है। कांग्रेस ने भाई को भाई से बांट दिया और राज्यों को आपस में लड़वाने का काम किया है।

कर्नाटक चुनाव में बजरंगबली का मुद्दा छाया हुआ है। गृह मंत्री अमित शाह ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर वार किया। अमित शाह ने कहा कि बजरंगबली तो अपने मंदिर में ही थे। कांग्रेस चुनाव मैदान में ले आई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस बजरंगबली को बदनाम करने पर तुली हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here