इटावा: मरीजो के साथ अस्पताल में हो रही मारपीट पर बोले- बृजेश पाठक

0
UP Health Minister Brijesh Pathak

यूपी के इटावा (Etawah) में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक पहुंचे। जहां पर उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया तो वहीं उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर मीडिया को जानकारी दी।

सुपर स्पेशलिटी के लोकार्पण में पहुंचे थे डिप्टी सीएम

इटावा (Etawah) जिले के सैफई में बने मेडिकल यूनिवर्सिटी में योगी सरकार के द्वारा बनाए गए सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के उद्घाटन को लेकर योगी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया है तो वह उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को भी बारिखी से यूनिवर्सिटी में देखा। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने की लगातार कोशिश की जा रही है। प्रदेश में लगातार मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। जिसमें युवा वर्ग के लोग पहुंचकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं और अपना भविष्य बना रहे हैं। वही आज सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया है। जिससे मरीजों को स्वास्थ्य संबंधित और भी लाभ मिलेगा।

मरीजो के साथ मारपीट करने पर होगी कार्रवाई

सैफई (Saifai) मेडिकल यूनिवर्सिटी हमेशा से चर्चाओं में बना रहता है। यहां आने वाले मरीज और उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट के मामले सामने आते रहते हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से आज मीडिया ने बातचीत करते हुए पूछा कि सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मरीजो के साथ मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। इस मामले पर उन्होंने कहा है कि अगर स्टाफ की तरफ से किसी ने मरीजों के साथ मारपीट की है या फिर उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की है तो यह गलत है पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी को कानून अपने हाथ में लेने की जरूरत नहीं है। अगर कोई कानून हाथ मिलेगा तो उस पर कार्रवाई होना निश्चित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here