इटावा: प्रथम प्रधानमंत्री का कांग्रेसियों ने मनाया जन्मदिन

0
6

यूपी के इटावा (Etawah) में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी कार्यालय पर पहुंचे जहां पर उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मनाया और उनके विचारों पर चलने की बात कही।

एकजुट होकर पार्टी कार्यालय पर पहुंचे कांग्रेसी

देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई जा रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी के द्वारा हर साल इस जयंती को मनाया जाता है। ऐसा ही कुछ इटावा (Etawah) में देखने को मिला जहां पर हर साल की तरह इस साल भी देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के मौके पर पार्टी के कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे। जहां पर उन्होंने प्रथम प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके विचारों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने देश के लिए तमाम काम किए हैं आज देश उनको याद कर रहा है। उन्होंने देश के विकास के लिए आधारभूत ढांचे की स्थापना की जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं कृषि से संबंधित समस्याओं का निदान करने में बड़ी सहायता मिली।

प्रथम प्रधानमंत्री के विकास कार्यों के बारे में दी गई जानकारी

कांग्रेस पार्टी की शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने बताया कि हर साल हम लोग स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाते आ रहे हैं अबकी बार भी हम लोगों ने जयंती मनाई है। हम लोग एक ऐसे व्यक्ति की जयंती मना रहे हैं जिन्होंने इस देश को तमाम उपलब्धियां दिए हैं जिससे हमारा देश आज तरक्की पर दिखाई दिया है। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश को शून्य से शिखर तक ले जाने का काम किया है। उन्होंने देश के विकास के लिए आधारभूत ढांचे की स्थापना की जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं कृषि से संबंधित समस्याओं का निदान करने में बड़ी सहायता मिली। पहले लोगों के पास सिर्फ देखने के लिए छत नहीं हुआ करती थी उनको छत दिलाने का काम किया उनका रोजगार दिलाया। भारत को एक मजबूत देश बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here