इटावा: घर के अंदर फांसी के फंदे पर मिली महिला की लाश, ससुराल वाले हुए फरार

0
Suicide

यूपी के इटावा (Etawah) में एक महिला की घर के अंदर फांसी के फंदे पर लाश झूलती हुई मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर पुलिस ने महिला की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गए ससुराल बाले

इटावा (Etawah) जिले के इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेसरमऊ गांव मे एक महिला का घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ शव मिलने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम का मातम झा गया। बताया गया कि यहां पर ससुराल में रहने वाली निजात नाम की महिला का शव आज उसके ही घर में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिलने के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला। इस घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

महिला के बारे में एसएसपी सिटी ने दी जानकारी

फांसी के बंदे पर महिला का शव मिलने के बाद एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया है कि देसर मऊ गांव में एक महिला का फांसी के फंदे पर झूलता हुआ शव बरामद किया गया है। महिला की 4 साल पहले शादी हुई थी। महिला की एक बच्ची भी है। हमारी पुलिस को महिला का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिलने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी जहां से महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। और आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here