इटावा: डीएम-एसएसपी अन्य अधिकारियों को योगी सरकार के मंत्री ने किया सम्मानित

0

यूपी के इटावा (Etawah) में सड़क दुर्घटनाओं में आई कमी को लेकर योगी सरकार के मंत्री के द्वारा प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को सम्मानित करने का काम किया गया।

डीएम-एसएसपी ने सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को किया था जागरूक

इटावा (Etawah) जिले में समय-समय पर सड़क सुरक्षा माह को लेकर तरह-तरह के कार्यक्रम किया जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के तहत लोगों को सड़क दुर्घटना से बचाने के लिए नियमों का पालन करने की लगातार कोशिश की जाती रही है। जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा खुद सड़कों पर उतरकर लोगों को सड़क सुरक्षा माह के प्रति जागरुक करते हुए कई दफा दिखाई दिए। जिनके वजह से जनपद में दुर्घटनाओं के मामलों में कमी आई हुई दिखाई दी है। इन सब को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा को बुलाया गया। जहां परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह और कैबिनेट मंत्री जितेंद्र प्रसाद के द्वारा दोनों अधिकारियों को सम्मानित करने का काम किया गया।

अधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

जनपद में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के प्रयासों के बाद जनपद में दुर्घटनाओं के मामलों में कमी आई हुई दिखाई दी है। वर्ष 2023 के सड़क दुर्घटनाओं के आकड़ो का विश्लेषण करने पर यह प्रकाश में आया है कि जनपद इटावा में मृतको की संख्य़ा में विगत वर्ष 2022 के सापेक्ष 17.2% तथा सड़क दुर्घटनाओं में 8% की कमी की उपलब्धि हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया गया । वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मंच पर खड़े होकर लोगों को बताया है कि अगर कोई चार पहिया वाहन चलाता है तो वह सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूर करें। वहीं अगर दो पहिया वाहन कोई भी चलता है तो हेलमेट का इस्तेमाल करें और अपनी बाइक पर दो से ज्यादा लोगों को ना बैठाये। जिससे आप लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होने से बच सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here