इटावा: पेट्रोल पंप पर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

0

यूपी के इटावा (Etawah) में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने पेट्रोल पंप पर हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का काम किया है। जिनके पास से चोरी हुए रुपए बरामद किए गए।

मोबिल आयल खरीदने के दौरान रुपए किए थे चोरी

इटावा (Etawah) जिले में पुलिस ने पेट्रोल पंप से रुपए चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को धर-दबोचा है। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की और उनके पास से चोरी किए हुए रुपए बरामद किए। बताते चलें कि 12.2.2024 को राम बहादुर नाम के व्यक्ति के द्वारा एक थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें बताया गया था कि बसरेहर इलाके में बने मेरे पेट्रोल पंप पर एक बाइक पर दो लोग सवार होकर आए थे उन्होंने मोबिल आयल खरीदने के बहाने बातों में लगा लिया और उसके बाद पेट्रोल पंप पर रख कैशबॉक्स को चोरी कर कर फरार हो गए। शिकायती पत्र मिलने के बाद पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता के साथ लेना शुरू कर दिया। वही बसरेहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पेट्रोल पंप से कैश बॉक्स चोरी करने वाले आरोपी कार में सवार होकर सैफई से लोहिया पुल की तरफ जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां पर पुलिस ने सामने से आ रही HR01 AU0696 VERNA कार को आते हुए देखा और उसको रोक कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया।

एसएसपी ने पकड़े गए आरोपियों को लेकर दी जानकारी

बसरेहर पुलिस के द्वारा पेट्रोल पंप से कैश बॉक्स चोरी करने के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया जिन्होंने पेट्रोल से कैश बॉक्स चोरी करने का काम किया था। वहीं पकड़े गये अभियुक्त की पुलिस टीम द्वारा तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से 40,550/- रूपये नकद बरामद किये गये बरामद रूपयों के सम्बन्ध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि यह पैसे मैंने व मेरे अन्य साथी अरूण और रिंकू ने मिलकर दिनांक 12.02.2024 को बसरेहर स्थित पेट्रोल पम्प से चोरी करके जिन्हें हम लोग गाड़ी से पंजाब चले गये थे तथा अपने साथियों को पंजाब छोड़कर आज मैं वापस गोरखपुर जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here