इटावा: अंतर्राष्ट्रीय दिवस को लेकर तैयारियों में जुटे पुलिसकर्मी, शुरू किया योगाभ्यास

0
2

यूपी के इटावा (Etawah) में अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस के द्वारा योगाभ्यास का कार्यक्रम शुरू किया गया है। जहां पर पुलिस की जवान सुबह-सुबह योग अभ्यास करते हुए दिखाई देंगे। यह कार्यक्रम 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर किया जा रहा।

एसएसपी के आदेश के बाद शुरू हुआ योगाभ्यास

इटावा (Etawah) जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने सभी थाना अध्यक्षों और पुलिस को आदेश दिए हैं कि अपने-अपने थानों में योग अभ्यास शुरू कर दिया जाए। यह योगाभ्यास 15 जून से 21 जून तक किया जाएगा। जिसको लेकर जनपद के तमाम स्थानों में आज कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जहां जिले के अलग-अलग स्थान में थाना अध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास किया और अपने शरीर को स्वस्थ रखने का काम किया। बताते चलें कि जिले में हर साल योग दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है और अबकी बार भी कुछ ऐसा ही होता हुआ दिखाई देगा।

योगाभ्यास के बारे में थाना अध्यक्षों ने बताये गुण

इस मौके पर थानाध्यक्ष महोदयों द्वारा कहा गया कि व्यायाम करने से मनुष्य शारीरिक एवं मानसिक रूप से हर समय स्वस्थ रहता है। मनुष्य को प्रतिदिन निरोगी रहने के लिए योग एवं व्यायाम अवश्य करना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही अच्छा मस्तिष्क निवास करता है। विभिन्न बीमारियों एवं रोगों से बचने का व्यायाम एकमात्र और सशक्त माध्यम है। प्रतिदिन व्यायाम करने से मनुष्य के शरीर को नई ऊर्जा मिलती है, जिससे पूरे दिन मनुष्य में स्फूर्ति बनी रहती है, इसलिए जरूरी है कि मनुष्य रोजाना योग एवं व्यायाम करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here