इटावा: शिवपाल बोले- अधिकारियों के बल पर चुनाव जीतना चाहती है बीजेपी

0

यूपी के इटावा (Etawah) में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने मंच पर खड़े होकर कहा कि बीजेपी अधिकारियों के बल पर चुनाव जीतना चाहती है।

बीजेपी चुनाव में कर रही दबंगई

इटावा (Etawah) जिले में चौथे चरण में लोकसभा का चुनाव होना है जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों जोर सोरों के साथ चुनावी प्रचार में जुट गई हैं। वहीं समाजवादी पार्टी भी अपने प्रत्याशी के लिए जनसभाएं करना शुरू कर दिया है। आज सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव जनता के बीच पहुंचे और उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मंच पर खड़े होकर कहा है कि देश में इस वक्त भ्रष्ट सरकार चल रही है। पहले कभी भी ऐसा नहीं हुआ है कि चुनाव के वक़्त सत्ता में मौजूद कोई भी सरकार अधिकारियों के दम पर चुनाव जीता हों। लेकिन बीजेपी वाले अब तो गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। उन्होंने अब तो पुलिस वालों का और अधिकारियों का साथ लेना शुरू कर दिया है। पुलिस वालों को कभी भी मतदाता का वोटर आईडी चेक करने का अधिकार नहीं है लेकिन अब पुलिस वाले ही मतदाताओं को वोट नहीं डालने दे रहे। हमारे बूथ एजेंटो को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हिदायत दिए हैं कि चुनाव के वक्त आप लोग किसी भी पुलिस वाले से भिड़ना नहीं। अगर वह आपको गाली देते हैं तो गाली को सुन लेना लेकिन लड़ना नहीं।बीजेपी वाले आप लोगों से लड़ना चाहेंगे लेकिन आप लोग लड़ना नहीं अगर आप लड़ते हैं तो आपके खिलाफ ही मुकदमा लिखा जाएगा और आपको बंद कर दिया जाएगा।

भाजपा से परेशान हो चुकी जनता

सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जो भी वादे किए थे उन वादों को पूरा नहीं किया है। देश के किसानों के कर्ज को माफ करने का सरकार की तरफ से वादा किया गया था लेकिन उसे पूरा नहीं किया। सरकार ने अपने उद्योगपतियों के कर्जो को माफ कर दिया है। उद्योगपतियों के 10000 करोड रुपए का कर्ज सरकार ने माफ किया है इतने में तो पूरे किसानों का कर्जा माफ हो जाता। सरकार ने बात की थी नौजवानों को नौकरियां देने की लेकिन नौकरियां तो नहीं दी बाकी के लोगों को संविदा पर लगा दिया। अब सोचिए कि ₹10000 में संविदा वाला लड़का क्या काम आएगा और क्या खाएगा। वही आप तो बिजली विभाग भी लोगों को परेशान करने लगा है बिजली का मीटर इतनी तेज भाग रहा है कि लोगों को परेशानी हो रही है। बिजली चेकिंग के नाम पर लोगों से अवैध वसूली की जा रही है। जनता परेशान हो चुकी है अब जनता पूरी तरीके से भाजपा को हटाना चाहती है इंडिया गठबंधन को लाना चाहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here