इटावा: सपा नेता के भतीजे की मौत पर घर पहुंचे शिवपाल यादव

0
Etawah shivpal Yadav shok samvedna

यूपी के इटावा (Etawah) में समाजवादी पार्टी के नेता के भतीजे की लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद अपने नेता से मुलाकात करने के लिए शिवपाल यादव उनके घर पर पहुंचे जहां उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की।

शिवपाल यादव पहुंचे ध्रुव यादव के घर

इटावा (Etawah) जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव सपा नेता ध्रुव यादव के भतीजे की मौत पर शौक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार के लोगों से मुलाकात की। बताते चलें कि भरथना इलाके में समाजवादी पार्टी के नेता ध्रुव यादव के भतीजे की लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसकी जानकारी शिवपाल यादव को हुई तो वह अपने नेता से मुलाकात करने के लिए उनकी आवास पर पहुंच गए। जहां पर उन्होंने ध्रुव यादव से मुलाकात की और उनके भतीजे की मौत पर शोक संवेदना व्यक्ति की।

शिवपाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

शिवपाल यादव ने ध्रुव यादव के परिवार के लोगों से कहा कि हम और हमारी पार्टी आपके साथ में इस घटना के साथ कंधे से कंधा लगा कर खड़ी है। इस घटना से हमें भी दुख हुआ है। हम ईश्वर से कामना करते हैं कि मृतक की आत्मा को शांति प्रदान करें। वहीं अपने पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हाल जाना। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता शिवपाल यादव को अपने साथ देखकर काफी खुश होते हुए दिखाई दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here