इटावा: सपा प्रत्याशी ने कहा भाजपा बोलती है जमकर झूठ

0
Etawah candidate Jitendra Dohare

यूपी के इटावा (Etawah) में इंडिया गठबंधन की तरफ से उतारे गए समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार जितेंद्र दौहरे का जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा भाजपा झूठ बोलने का काम करती है।

हार माला पहनाकर जितेंद्र दौहरे का हुआ स्वागत

इटावा (Etawah) जिले में भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान सांसद और प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के सामने समाजवादी पार्टी ने जितेंद्र दौहरे को अपना उम्मीदवार के तौर पर टिकट दिया है। टिकट मिलने के बाद जितेंद्र दौहरे लगातार लोगों के बीच पहुंचकर समाजवादी पार्टी के लिए वोट मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। वही आज जितेंद्र दौहरे शहर की सड़कों पर निकले तो उनका जगह-जगह पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष फरहान शकील ने भी उनका हार माला पहनकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव समेत पार्टी के तमाम लोग मौजूद रहे।

भाजपा के लोग बोलते हैं झूठ: जितेंद्र दौहरे

समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार जितेंद्र दौहरे ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का काम किया है। यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा के लोग हमेशा से झूठ बोलने का काम करते हैं। इन लोगों ने अभी तक जनता से जितने भी वादे किए थे उन वादों को अभी तक पूरा नहीं किया है। वहीं अगर बात इटावा लोकसभा सीट की की जाए यहां भाजपा के प्रत्याशी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को लोग ढाई लाख वोट से जिताने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जो भी वादे किए थे उन वादों को पूरा करने का काम किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here