किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने पहलवानों के समर्थन में सरकार से की कार्यवाही की मांग

चेतावनी दी कि 5 दिन बाद सभी जगह बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

0
Bharatiya Kisan Union

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने आज महिला पहलवानों के समर्थन में सरकार से कार्यवाही की मांग को लेकर के जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी को ज्ञापन भेजा है और चेतावनी दी कि 5 दिन बाद सभी जगह बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

किसान मोर्चा का कहना है कि बृजभूषण सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की जाए महिला पहलवान देश का गौरव है। उनके साथ लगातार अन्याय हो रहा है किसान मोर्चा देश की बेटियों के साथ है।

जिसके चलते आज हर जनपद में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन भेजा साथ ही कहा गया कि सरकार के पास 5 दिन का समय है, 5 दिन के अंदर उनकी मांगे मान ली जाए वरना किसान मोर्चा व्यापक रूप से आंदोलन करने को बाध्य होगा इस मौके पर विनोद कुमार सिंह तोमर जिलाध्यक्ष , कमल नारायण, बैजनाथ अवस्थी जोनल अध्यक्ष बुंदेलखंड, अवधेश सिंह पटेल जिला महासचिव , संदीप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here