लखनऊ के इस अस्पताल में लगी आग, परिसर में भरा धुआं

रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त अस्पताल में आज यानि मंगलवार को दोपहर 11 बजे एसी में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई।

0

उतर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम के ए ब्लॉक स्थित रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय से बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त अस्पताल में आज यानि मंगलवार को दोपहर 11 बजे एसी में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। जहाँ अस्पताल में आग लगने के कारण हड़कम्प मच गया। वही आग लगने की खबर मिलते ही दमकल की गाड़िया मौके पर पहुँच गयी और आग पर नियंत्रण पा लिया।

हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड कमरा नम्बर 3 में डॉ केपी सिंह ड्यूटी पर थे। कमरे में एसी चल रहा था। अचानक एसी से बाहर की तरफ धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं और हॉस्पिटल परिसर में धुआं भरने लगा।

आग की खबर फैलते ही अस्पताल में हंगामा मच गया। कर्मचारियों ने अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाना शुरू कर दिया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। थोड़ी देर बाद दमकल के पहुंचते ही आग पर नियंत्रण पा लिया गया और कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here