फिरोजाबाद: सब्जी खरीदने को लेकर हुआ विवाद, जमकर चले लात-घूँसे

0
Beating

यूपी के फ़िरोज़ाबाद (Firozabad) में सब्जी विक्रेता और ग्राहक के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ा की दोनों लात घूंसो पर उतर आए। जिसके बाद आसपास के लोगों ने मामले को शांत कराया।

सब्जी को लेकर ग्राहक और विक्रेता में हो गया था विवाद

फ़िरोज़ाबाद (Firozabad) में सब्जी खरीदने आए एक ग्राहक और दुकानदार के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इस कदर बड़ा की दोनों मारपीट पर उतर आए और देखते-देखते जमकर मारपीट करने लगे। पता चले कि मामला मक्खनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सब्जी मंडी इलाके का है। यहां पर एक ग्राहक सब्जी दुकानदार के पास पहुंचा और सब्जी लेने लगा तभी दोनों के बीच किसी बात विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे के लात घूंसो से हमला करने लगे। मामले को बढ़ता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जहां मामले को शांत कराया गया।

पुलिस ने तीन लोगों को क्या गिरफ्तार, कई लोग फरार

मक्खनपुर इलाके में सब्जी विक्रेता और ग्राहक के बीच हुई मारपीट के मामले में जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी हुई वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है की सब्जी विक्रेता और ग्राहक के बीच किसी बात विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में कई लोगों को चोट भी आई है हमारी तरफ से मामले को दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here