वैश्य संकल्प रैली में शामिल होने के लिए पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने की बैठक

"वैश्य संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए वैश्य समाज आगे आएं।" संजय गुप्ता

0

कौशाम्बी: लखनऊ में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वाधान में आगामी 17 दिसंबर को आयोजित वैश्य संकल्प रैली में वैश्य समाज के लोगो को शामिल होने के लिए पूर्व विधायक चायल संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने समाजसेवी और व्यापारी नेता रतन केसरवानी द्बारा आयोजित बैठक में भाग लिया और लोगो को इस रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

गौरतलब है कि मनौरी बाजार में मंगलवार को लखनऊ में आयोजित वैश्य संकल्प रैली हेतु तैयारी व लखनऊ चलने के लिए आमंत्रण पत्र द्वारा पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता (Sanjay Gupta) ने बाजार के व्यापारियों व वैश्य समाज के लोगो का आवाहन किया।

आगामी 17 दिसम्बर दिन रविवार को लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेडियम में होने वाले वैश्य संकल्प रैली की तैयारियों की चर्चा के लिए पूर्व विधायक संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) द्वारा मनौरी बाजार के व्यापारियों और वैश्य समाज के लोगो के साथ बैठक की गई। उन्होंने बाजार के व्यापारियो व वैश्य समाज के लोगो से अपील की है कि सभी लोग ज्यादा से ज्यादा जनसंख्या में लखनऊ वैश्य संकल्प रैली में सम्मिलित होकर अपनी शक्ति और संख्या का प्रदर्शन करें।

बाजार के व्यापारी वैश्य समाज के लोगो ने एक स्वर में आमंत्रण को स्वीकार किया और कहा कि रैली में मनौरी से भारी संख्या में लोग भाग लेंगे। इस बैठक में बाजार के वरिष्ठ भाजपा नेता शंभुलाल केसरवानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनौरी सुधीर केशरवानी, राजू केशरवानी, गौतम गुप्ता, रवि केशरवानी पूर्व प्रधान, रजत केशरवानी युवा व्यापार मंडल, प्रमोद केशरवानी, रिंकू केशरवानी एसपी, मुन्ना केशरवानी, भारत लाल, संजय केसरवानी, अंकित केसरवानी, मन्ना केसरवानी आदि सैकड़ो लोग शामिल रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here