पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल पंचतत्व में हुए विलीन

प्रकाश सिंह बादल को सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद एक हफ्ते पहले मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

0
20

Panjab: राजनीतिक क्षेत्र से एक दुखभरी ख़बर सामने आई है। जहां पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) का आज यानी मंगलवार को न‍िधन हो गया है। प्रकाश स‍िंह बादल काफी समय से मोहाली के अस्‍पताल में एडमिट थे। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल को सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद एक हफ्ते पहले मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था लेकिन आज उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पार्टी के मीडिया सलाहकार जंगवीर सिंह ने इसकी पुष्टि की।

बता दे कि, पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) 95 साल के थे। पिछले कई दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे। वह पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं। प्रकाश सिंह बादल का जन्म आठ दिसंबर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था। प्रकाश सिंह बादल की पत्नी सुरिंदर कौर का भी देहांत हो चुका है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल उनके पुत्र है। वही उनके देहांत की खबर आने के बाद परिवार में शोक का माहौल छाया हुआ है।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन का समाचार मिलते ही राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गयी। नितिन गडकरी ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, “पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन का समाचार दु:खद है। उनको मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। बादल जी का जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। देश की राजनीति में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बादल जी से मेरे स्नेह पूर्ण संबंध रहे हैं, मुझे हमेशा ही उनसे स्नेह मिला है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी ने भी ट्वीट कर कहा, “श्री प्रकाश सिंह बादल का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मैंने उनके साथ कई दशकों तक निकटता से बातचीत की है और उनसे बहुत कुछ सीखा है। मुझे हमारी कई बातचीत याद आती हैं, जिसमें उनकी बुद्धिमत्ता हमेशा स्पष्ट रूप से दिखाई देती थी। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना।”
राजनाथ सिंह ने भी शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की। उन्होंने लिखा, “श्री प्रकाश सिंह बादल जी एक राजनीतिक दिग्गज थे जिन्होंने कई दशकों तक पंजाब की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक जीवन में, उन्होंने किसानों और हमारे समाज के अन्य कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कई उल्लेखनीय योगदान दिए।”

गौरतलब है कि बादल (Parkash Singh Badal) कई रिकॉर्ड बना चुके हैं। 1952 में बादल गांव से चुने जाने पर वह सबसे कम उम्र के सरपंच थे। इसके अलावा, वह 1970 में राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने। इसके अलावा, वह 2012 में सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री बने। 1970-71, 1977-80, 1997-2002, 2007-12 और 2012-17। इसके अलावा, वह एक बार लोकसभा के सदस्य बने रहे, साथ ही एक छोटे से कार्यकाल के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री के रूप में भी कार्य किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here