Gangtok: कैब ड्राइवर ने 11 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद की हत्या

0
1
cab driver

सिक्किम की राजधानी गंगटोक में, स्कूल से लौट रही एक 11 वर्षीय बच्ची के साथ 29 वर्षीय कैब चालक द्वारा बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है। घटना के खुलासे के बाद, स्थानीय लोगों ने विरोध किया, दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग के साथ प्रदर्शन किया। लापता होने के तीन दिन बाद 14 अप्रैल को पुलिस को बच्ची का शव मिला।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने बच्ची को स्कूल से घर जाने के दौरान लिफ्ट देने की पेशकश की।

अधिकारी ने कहा, बाद में, वह एक पेट्रोल पंप पर रुका और उसके लिए स्नैक्स और जूस खरीदा। इसके बाद वह उसे पास के जंगल में ले गया। जहां उसने कथित तौर पर नाबालिक के साथ बलात्कार किया।

आरोपी पर सिक्किम पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं और POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

लड़की की मां ने मांग की है कि आरोपी को फांसी दी जाए।

मां ने कहा, मेरी बेटी की हत्या से पहले उसे प्रताड़ित किया गया था। आरोपी को भी यही सजा मिलनी चाहिए। अगर आरोपी हमें सौंप दिया जाता है। तो मैं उसे उसी तरह प्रताड़ित करूंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here