घनश्याम सिंह लोधी को मिला भाजपा का टिकट, परिवार और समर्थकों में खुशी की लहर

0
Ghanshyam Singh Lodhi

Rampur: देश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक पर्व की आधिकारिक रूप से शुरुआत होने में चंद दिनों का ही समय बचा है। इन सब के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में रामपुर से घनश्याम सिंह लोधी (Ghanshyam Singh Lodhi) के नाम पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए मोहर लगाई गई है। उनके टिकट की घोषणा के बाद परिवारजनों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर की लोकसभा-7 सीट से उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर ग्रामीण इलाके के पहले संसद के रूप में परचम लहराने का गौरव हासिल किया था। भारतीय जनता पार्टी ने जातीय समीकरण साधते हुए लोधी जाति के घनश्याम सिंह लोधी (Ghanshyam Singh Lodhi) पर एक बार फिर से भरोसा जताया है, क्योंकि 3 लाख 50 हजार से अधिक वोट रामपुर में लोधी समाज के ही हैं। उनके नाम की घोषणा होने के बाद जहां परिवार वालों ने खुशी की लहर दौड़ गई तो वहीं समर्थकों ने भी उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर मिठाई बांटकर अपनी खुशी व्यक्त की है।

भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी (Ghanshyam Singh Lodhi) जहां अपनी जाति विशेष में तो खास पकड़ रखते ही हैं। इसके अलावा उनकी मुसलमानों में भी अच्छे खासी पेठ नजर आती है। यही कारण है कि मिष्ठान वितरण के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में उनके परिवार के साथ नजर आए। फिलहाल घनश्याम सिंह लोधी के टिकट की घोषणा हो चुकी है और उनके घर पर समर्थकों के बधाई देने का तांता लगना शुरू हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here