लोनी के ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में बुधवार सुबह आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने 6 पानी के टैंकरों की मदद से करीब 3 घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।
दिल्ली में रहने वाले अजय अग्रवाल की ट्रॉनिका सिटी उद्योग क्षेत्र सेक्टर एक में एक फैक्टरी है। फैक्टरी में रेडीमेड गारमेंट और टेप बनाने का काम होता है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे फैक्टरी के अंदर से धुआं निकलने लगा। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और फैक्टरी मालिक को दी।
लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया। इस दौरान आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दौरान दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना पाकर दमकल कर्मी पानी के टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान साहिबाबाद समेत गाजियाबाद के कई स्टेशनों से पानी के टैंकर मांगे। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि करीब 3 घंटे में 6 पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। प्रथम जांच में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगा प्रतीत हो रहा है।














