Ghaziabad: महिला की संदिग्ध हालात में पंखे से लटका मिला शव

0
ghaziabad

आर्यनगर कॉलोनी में रविवार को एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। बताया गया है कि तनाव में आकर महिला ने खुदकुशी की है, पति से विवाद के बाद से महिला अपने मायके में रही थी।आर्यनगर कॉलोनी निवासी अर्शी (27) पुत्री रियासत अली का निकाह मार्च 2020 में कोर्ट कॉलोनी निवासी अशरफ से हुआ था।

आरोप है कि निकाह के बाद पति उसे प्रताड़ित कर रहा था। पति से विवाद के बाद से अर्शी अपने मायके में रह रही थी। मृतका के भाई मकबुल, शाने आलम व मौसी आसमां का आरोप है कि बार बार शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार सुबह करीब आठ बजे अर्शी कमरे से बाहर नहीं निकली खिड़की से देखा तो वह पंखे से लटकी थी। परिजनों ने महिला को नीचे उतारकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई कर देती तो वह डिप्रेशन में नहीं आती, डिप्रेशन में आकर अर्शी ने यह कदम उठाया है। एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि दंपती का मामला कोर्ट में विचाराधीन है, तनाव में आकर महिला ने खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here