धूमधाम से निकला भरवारी का भव्य रामदल, हुआ रावण का वध

हनुमान जी की चौकी रही मुख्य आकर्षण का केन्द्र

0

कौशांबी: नगर पालिका परिषद भरवारी (Bharwari) पुरानी बाजार के ऐतिहासिक दशहरे में बुधवार को भव्य राम दल निकाला गया। श्री रामलीला कमेटी पुरानी बाजार भरवारी (Bharwari) का भव्य रामदल पुरानी बाजार स्थित हनुमान निकेतन हनुमान मंदिर से निकाला गया। रामदल में आगे-आगे चल रही हनुमान जी की सैकड़ों साल पुरानी चौकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही।

भरवारी (Bharwari) के दशहरें में गुरूवार को रावण वध का मंचन किया गया। रावण वध मेहता रोड़ स्थित रामलीला मैदान में हुआ। रावण का पुतला आग के हवाले होते ही दर्शकों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए। जिसके चलते पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। रामदल के साथ-साथ छोटे बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक चौकियां भी निकाली गी। पुरानी बाजार के ऐतिहासिक दशहरे मेला में बुधवार को बजरंग बली की आकर्षक चौकी निकाली गई। मंचन के अनुसार तपस्वी वेशधारी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अपने अनुज लक्ष्मण, महाबली हनुमान, सुग्रीव व वानर सेना के साथ सवार हुये। दर्जनों झांकियां रामदल के पीछे भरत-शत्रुघ्न व अन्य सेना की झाकियां चल रही थीं। आगे-आगे ध्वज पताका व बैंड-बाजों के साथ तमाम गणमान्य लोग रामदल में जय श्री राम का उद्घोष कर रहे थे।

नगर में जगह-जगह भक्तों ने हनुमान जी की चौकी को रोक कर बजरंगबली भगवान की पूजा-आरती की व प्रसाद वितरण किया। देर शाम रामदल मेहता रोड स्थित मंडी सीमित के के पास रामलीला मैदान में पहुंचा। जहां भीषण युद्ध के बाद लक्ष्मण को बाण लगने से वह घायल हो गये, श्रीराम का विलाप करना, हनुमान का संजीवनी बूटी लाना, सुषेन वैद्य का लक्ष्मण को पुन: जीवित करना आदि के मंचन के बाद राम-रावण का सीधा युद्ध हुआ। जहां श्रीराम ने रावण की नाभि मे तीर मारकर उसे उसके कुकर्मों का दंड दिया। फिर रावण के पुतले में तीर मारकर उसे आग के हवाले किया। इस प्रकार बुराई पर अच्छाई की विजय का यह रावण वध के रूप में समाप्त होता है।

रामदल में रामलीला कमेटी पुरानी के अध्यक्ष जीतू केसरवानी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व चेयरमैन गंगा प्रसाद काले, पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र केसरवानी, व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री रमेश अग्रहरी, सुभाष चन्द गुप्ता,कमेटी के महामंत्री उपाशु केसरवानी ,संतोष कुमार सोनी, मेला संयोजक शंकर लाल केसरवानी, कोषाध्यक्ष सुधीर केसरवानी, पंकज केसरवानी, अतिन केसरवानी, अशोक केसरवानी, अमित कुमार वर्मा, दीपू, अरुण कुमार, विश्वनाथ केसरवानी, यश पाल केसरी, प्रेम नारायण केसरवानी, प्रकाश चंद्र, पितांबर लाल केशरवानी, जगदीश शिवहरे, अतिन केसरवानी, पीन्टू अरोडा, श्री कृष्ण केसरवानी, राजेश अग्रहरि, गोपाल सर्राफा, सुरेश अग्रहरि, प्रवेश केसरवानी, कमलेश केशरवानी, करुणेश त्रिपाठी, शमीम अहमद, अशोक गुप्ता, उमेश गुप्ता, मनु रस्तोगी, अमित गुप्ता, नितिन, विनय, प्रकाश, मनोज केसरवानी, नीरज वैश्य, हर्ष केसरवानी सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here