महात्मा गाँधी के पोते 89 वर्ष की उम्र में इस दुनियाँ को कहा अलविदा

0
1
Mahatma Gandhi

महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के पोते अरुण मणिलाल गांधी (Arun Manilal Gandhi) का निधन हो गया है। वह 89 साल के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। अरुण मणिलाल गांधी (Arun Manilal Gandhi) का निधन महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ है।

अरुण के बेटे तुषार गांधी (Tushar Gandhi) ने मंगलवार को ट्वीट कर ये जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि, अरुण मणिलाल गांधी (Arun Manilal Gandhi) का अंतिम संस्कार आज महाराष्ट्र के कोल्हापुर में किया जाएगा।

अरुण मणिलाल गांधी (Arun Manilal Gandhi) का जन्म 14 अप्रैल 1934 को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में हुआ था। वह महात्मा गांधी के दूसरे बेटे मणिलाल गांधी के बेटे थे। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर एक कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहे। उन्होंने किताबें भी लिखीं, जिसमें ‘द गिफ्ट ऑफ एंगर: एंड अदर लेसन्स फ्रॉम माई ग्रैंडफादर महात्मा गांधी’ प्रसिद्ध है।

अरुण सालों पहले से अमेरिका में बस चुके थे। वह भी महात्मा गांधी की तरह अहिंसा को बहुत महत्व देते थे। इसलिए उन्होंने क्रिश्चियन ब्रदर्स यूनिवर्सिटी (Christian Brothers University) में अहिंसा से जुड़े एक इंस्टीट्यूट को स्थापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here