हापुड: सड़क हादसे की सीसीटीवी फुटेज वायरल

0

Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले (Hapur) में एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक बाइक सवार दंपत्ति को तेज रफ्तार कार ने ऐसी टक्कर मारी कि पति-पत्नी दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक चला रहा व्यक्ति हवा में करीब 10 फीट तक ऊपर उछल जाता है और बाद में नीचे जमीन पर आकर गिरता है जबकि बाइक पर पीछे बैठी महिला एक ठेले पर जाकर गिरी।

बताया जा रहा है कि गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव मोड़ी के रहने वाले यह दंपत्ति बाइक पर सवार होकर हापुड़ अपनी किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही दोनों हापुड़ (Hapur) के कोतवाली थाना क्षेत्रान्तर्गत बुलंदशहर रोड पर पहुंचे, तभी सामिया गार्डन के नजदीक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दंपत्ति को कार द्वारा टक्कर मारने की यह घटना बुलंदशहर रोड पर स्थित टीएफसी रेस्टोरेंट के सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से कार सवार कार लेकर मौके से फरार होगया तो वहि घटना के बाद मृतको के परिवार की ओर से पुलिस को अभी तक किसी तरह की कोई शिकायत नहीं दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here