हापुड़: पेड़ से बाध कर युवक से की मारपीट

0

Hapur: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ (Hapur) के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ आकाश नाम के युवक को गांव के ही कुछ युवकों ने पहले मारपीट की। उसके बाद उसे स्कूटी पर बिठाकर जंगल में ले गए। जहाँ उसे पेड़ से बांधकर उसके साथ निर्मम तरीके से फिर से मारपीट की गई, जिससे युवक आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने इसकी शिकायत बाबूगढ़ थाने में दी, जिसके बाद पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी एक युवक को हिरासत में ले लिया।

आपको बता दें आकाश नाम का युवक जो मूल रूप से रसूलपुर गांव का ही रहने वाला है, जिसके साथ गांव के ही 5 युवक अंकुर, शिवम, निशांत, सेंकी व रॉकी ने पहले तो कुटी पर उसके साथ मारपीट की।उसके बाद उसे जबरन स्कूटी पर बिठा कर जंगल में ले गए। पीड़ित आकाश की बात अगर माने तो इन लोगों ने जंगल में ले जाकर इसके साथ निर्मम तरीके से मारपीट की, जिससे इसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान भी देखे जा सकते हैं। जब आरोपियों का इतने से दिल नहीं भरा तो इन लोगों ने आकाश के ऊपर उसे जान से मारने की नियत से पेट्रोल भी डाला। आकाश के साथ हो रही मारपीट की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी तो परिजनों ने उसे उनके चुंगल से किसी तरीके से छुड़ाया और अपने घर ले आए। आरोपी इतना करने के बाद भी पीड़ित व उसके परिजनों को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। जिसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर एक शिकायती पत्र दिया, जिस पर थाना बाबूगढ़ पुलिस ने आईपीसी की धारा 147,148,308, 323 व 506 में मुकदमा पंजीकृत करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तो वही इसके अन्य चार साथियों की तलाश पुलिस अभी भी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here