हापुड: नगर निकाय चुनाव का दूसरे फेस का कल 11 मई को होगा मतदान

0
Hapur

Hapur: खबर उत्तर प्रदेश के हापुड (Hapur) जिले से है, जहाँ नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल संपन्न होगा। हापुड़ की तीन नगरपालिका व एक नगरपंचायत में चुनाव सम्पन्न होगा। चुनाव में लगभग 3 लाख 47 हजार 277 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेगे।

हापुड़ जनपद में 113 मतदान केंद्र , 357 बूथ , 1860 कार्मिक मतदान सम्पन्न कराएंगे। 869 मतपेटिकाओं में प्रत्याशियों की किस्मत बन्द होगी।

तीनो नगर पालिकाओं में बनाए जाएंगे पिंक बूथ। जिले में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। पुलिस अपनी तरफ से कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहती है। जिला व पुलिस प्रशासन ने चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here