Hardoi: देश में हर दिन अपराध की खबरें सामने आ रही हैं। आए दिन छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है। वहीं, अब उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले (Hardoi) से एक और दुष्कर्म की घटना सामने आई है।
हरदोई के साण्डी थाना क्षेत्र के गांव में पानी पीने गई मासूम के साथ गांव के ही 35 वर्षीय विनोद उर्फ बाबा ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में ले जाकर दुष्कर्म किया था।
मेडिकल के लिए ले जाते समय पुलिस की अभिरक्षा से आरोपी फरार हुआ था।
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली मारी, जिससे वह घायल हो गया। उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज में भारी पुलिस बल मौजूद।














