Hardoi: गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामिया कुख्यात गोकश गिरफ्तार

0
Hardoi

Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक कुख्यात गोकश को गिरफ्तार किया है। इस गोकश पर 25 हजार का इनाम था।

आपको बता दें कि जनपद रामपुर के टांडा बादली का रहने वाला यामीन पुत्र हैदर खान काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। हरदोई के सुरसा थाने में कुख्यात गोकश पर गोकशी व गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। हरदोई की सुरसा पुलिस ने सेमरा चौराहे से घेराबंदी कर शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र ने पत्रकारों को यह जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here