Haryana: सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

महेंद्रगढ़ के गांव गोपालवास निवासी संदीप (40) बोरवेल खोदने का काम करता था।

0
Haryana

सतनाली से गांव गोपालवास को जाने वाले कच्चे रास्ते के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार

मिली जानकारी के अनुसार गांव गोपालवास निवासी संदीप (40) बोरवेल खोदने का काम करता था। वह रात को लगभग 10 बजे अपने गांव से सतनाली जा रहा था कि कच्चे रास्ते के पास मैन रोड पर अज्ञात कारणों के चलते कार पेड़ से जा टकराई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

सूचना मिलने पर रात को मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here