सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट

0
2
gold and silver

अक्षय तृतीया के मौके पर यदि आप भी सोना चांदी खरीदने की योजना बना रहे है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 180 रुपये गिरकर 60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबार में सोना 60,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, चांदी की कीमतों में भी 240 रुपए की गिरावट आ गई। इसी के साथ 75,780 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक कमोडिटीज सौमिल गांधी (Saumil Gandhi) ने कहा कि, “कीमतों में हाल के सुधार के बाद और अक्षय तृतीया से पहले घरेलू बाजार में सोने की मांग में सुधार होने की संभावना है।दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोना 180 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी का भाव गिरकर क्रमशः 2,003 डॉलर प्रति औंस और 25.15 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।”

वही सोमवार को सोने की कीमत 208 रुपये बढ़कर 60,537 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। बात करे चांदी की तो सोमवार को चांदी की कीमत 414 रुपये की तेजी के साथ 76,091 रुपये प्रति किग्रा हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here