मध्य प्रदेश के धार जिले में हुआ भीषण हादसा

0
2
Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश से एक सनसनी खबर सामने आयी है। दरअसल, एमपी के धार जिले में एक भीषण हादसा हो गया। धार जिले में एक ट्रक ने चार लोगों को रौंद दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह भयंकर हादसा उस वक्त हुआ जब पीड़ित सड़क पर गिरे गेहूं को जमा कर रहे थे। सरदारपुर के थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना ने कहा कि, हादसा सोमवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित लोग इंदौर-अहमदाबाद रोड पर भेरू चौकी के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली से सड़क पर गिरे गेहूं को इकठ्ठा कर रहे थे। तभी एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।एक अधिकारी ने कहा कि, सड़क पर गेहूं गिरने के बाद पीड़ितों ने अपने दो रिश्तेदारों को गेहूं इकठ्ठा करने में सहायता करने के लिए वहां बुला लिया। उन्होंने बताया कि, मृतकों की पहचान मुन्नालाल (47), लव कुश (28), नवदीप (29) और अर्जुन (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने आगे कहा कि, ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका वाहन जब्त कर लिया गया है।

वही, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले से भी एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहाँ मुज़फ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह बड़ौत मार्ग पर एक जीप के पेड़ से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये। थाना प्रभारी बुढाना बृजेश शर्मा ने बताया कि, मृतकों की पहचान वाजिस कुमार (60), पूनम (55) और विनीत कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि, घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here