विदेश जाने की चाहत है, तो बिना वीजा करे इन देशो की सैर

0
1
countries without visa

विदेश घूमने की इच्छा तो बहुत लोगो को होती है, लेकिन विदेश यात्रा के लिए वीजा, पासपोर्ट बनवाने के लिए काफी झंझटों का सामना करना पड़ता है। इन सभी के चलते अमूमन कई लोग अपनी विदेश घूमने की इच्छा को दबा लेते है। लेकिन आज इस लेख में हम आपको बता रहे है कुछ ऐसे खूबसूरत देशो के बारे में जहाँ जाने के लिए भारतीयों को वीजा या फिर पासपोर्ट की जरुरत नहीं पड़ती है।

भूटान

भारत का पडोसी देश भूटान प्राकृतिक सौंदर्य की मिसाल है। भूटान सड़क और हवाई मार्ग दोनों से जुड़ा है, इसलिए दोनों से आप यहां जा सकते हैं। भूटान घूमने के लिए भारतीय यात्रियों को या तो अपना पासपोर्ट ले जाना होता है, जिसकी वैलिडिटी मिनिमम 6 महीने की हो, लेकिन अच्छी बात ये है की अगर आपके पास पासपोर्ट नहीं है तो वोटर आईडी कार्ड से भी काम चल सकता है। बच्चों के लिए बर्थ सर्टिफिकेट या फिर स्कूल आईडी कार्ड ले जाना जरूरी होता है।

नेपाल

भूटान की तरह ही नेपाल भी आप सड़क मार्ग, ट्रेन और हवाई मार्ग से जा सकतें हैं। भारत से नेपाल के काठमांडू के लिए हवाई सर्विस हैं। नेपाल सरकार का कहना है कि, उन्हें केवल एक ऐसे दस्तावेज की जरूरत होती है, जिससे आपकी भारतीय नागरिकता प्रमाणित हो। वैसे नेपाल में आना जाना काफी आसान है। नेपाल में आप खूबसूरत वादियों को निहार सकते हैं। यहां पर बेस्ट ट्यूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं।

ओशिनिया

इसके अलावा, आप ओशिनिया की भी बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं। ओशिनिया में आप मार्शल आइलैंड, कुक आइलैंड, फिजी, समोआ, नीयू, वनुआतू, माइक्रोनेशिया और पलाऊ आइलैंड जैसी खूबसूरत जगहें घूम सकते हैं।

भूटान और नेपाल के अलावा भी कुछ देश ऐसे भी हैं जहां आपको पासपोर्ट की जरूरत तो होती है, लेकिन वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। बिना वीजा के आप दुनिया भर के 58 देशों की यात्रा कर सकते हैं, हालांकि यहां पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है। बिना वीजा के आप दुनिया में मालदीव, मॉरीशस, श्रीलंका, थाईलैंड, मकाओ, भूटान, कंबोडिया, नेपाल, केन्या, म्यांमार, कतर, युगांडा, ईरान, सेशेल्स और जिम्बाब्वे जैसे खूबसूरत देश घूम सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here