बिहार के बेगूसराय जिले का ऋतुराज चौधरी एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट है। ऋतुराज आईआईटी मणिपुर में बीटेक 2nd ईयर छात्र है। ऋतुराज ने गूगल (Google) में एक ऐसी गलती खोजी है, जिसके बाद कंपनी ने उन्हें अपने रिसर्चर में शामिल कर लिया है। आईआईटी मणिपुर छात्र ऋतुराज, जिन्होंने गूगल में एक साइट को ना सिर्फ हैक किया है, बल्कि इसकी सूचना गूगल को भी दी है। जिसके बाद गुगल कंपनी ने भी माना कि, उनके साइट को हैक किया जा सकता है। उसके बाद उन्होंने छात्र ऋतुराज की काबिलियत को देखते हुए उन्हें अपने रिसर्चर में शामिल कर लिया।
बीटेक 2nd ईयर का विद्यार्थी ऋतुराज चौधरी का कमाल
बिहार के बेगूसराय जिले के मुंगेरीगंज के निवासी स्वर्ण व्यवसाई राकेश चौधरी (Rakesh Chaudhary) के पुत्र ऋतुराज चौधरी मणिपुर में बीटेक 2nd ईयर के छात्र हैं। ऋतुराज ने कहा कि, उन्हे बचपन से ही हैकर बनने का सपना लेकर पढ़ाई में जुटे रहे। उन्होंने कहा कि, कई कंपनियों की साइट में उन्होंने कमियां खोजी हैं। दरअसल इस दौरान काफी समय से गूगल (Google) में खामियां खोजने की कोशिश में जुटा था। आखिरकार मुझे गूगल (Google) की एक साइट पर बड़ी गलती नजर आई, और ये खामी इतनी बड़ी थी जिससे साइट को हैक किया जा सकता था।
कंपनी ने ऋतुराज किया को रिसर्चर में शामिल
ऋतुराज चौधरी ने बताया कि , उन्हें जैसे ही इस खामी का पता चला तो तुरंत ही गूगल को इसकी जानकारी दी। इसके लिए बाकायदा उन्होंने गूगल(Google) को मेल कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के एक दिन बाद ही गूगल ने भी छात्र (ऋतुराज) को मेल कर उन्हें जानकारी दी कि उनकी साइट में खोजी गई यह गलती सही है,और इसके लिए टीम काम में जुट गई है। साथ ही कंपनी उन्हें (ऋतुराज)भी अपने रिसर्चर में शामिल किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गूगल(Google) अपनी साइट में खामियां खोजने वालों को बड़ी राशि भी मुहैया कराती है।अब यह देखना होगा कि ऋतुराज चौधरी को कंपनी कौन सा इनाम देती है। फिलहाल गूगल ने आईआईटी मणिपुर छात्र ऋतुराज को अपने साइट पर रिसर्चर के तौर पर नाम शामिल किया है।
ऋतुराज की कामयाबी पर परिजनों ने क्या कहा
ऋतुराज की इस बड़ी कामयाबी पर उनके परिवार, मित्रगण और पड़ोसी बहुत खुश हैं। ऋतुराज चौधरी के पिता (राकेश चौधरी) ने कहा कि, हैकर भी दो तरह के होते हैं ,एक अच्छा और एक बुरा। उन्होंने आगे कहा कि,मेरा बेटा एक अच्छा हैकर है, जो साइट की गलतियों का उजागर करता है, जिससे कोई इसका गलत इस्तेमाल ना कर सके।उन्होंने कहा कि, मुझे अपने बेटे ऋतुराज पर बहुत गर्व है।


