दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर स्टेशनों पर गेट रहेंगे बंद, जाने पूरी जानकारी

0
Delhi Metro

अगर आप स्कूल-कॉलेज और ऑफिस जाने के लिए दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके काम की है क्योकि दिल्ली मेट्रो सुरक्षा कारणों को लेकर अलर्ट पर है। इसके चलते अगली सूचना तक कई मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री/एग्जिट गेट बंद रहने वाले है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा कारणों के चलते लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 पर एंट्री/एग्जिट बंद रहेगी।इस संबंध में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है। डीएमआरसी का यह आदेश अगली सूचना तक प्रभावी रहेगा।

पीएम आवास का घेराव करेगी आम आदमी पार्टी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राजधानी में पीएम आवास का घेराव करेंगे। वहीं, दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ता सीएम केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसे लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here