भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के इतने नए मामले सामने आये

0
2
corona virus

देश में तेज़ी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे है। जहाँ पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,158 नए मामले सामने आए हैं। जिससे देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 44,998 पहुंच चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 5,356 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,42,10,127 पहुंच गई है। जहाँ संक्रमित मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.71 परसेंट, जबकि रोज़ाना सकारात्मक रेट 4.42 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 (Covid-19 ) रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में 327 खुराकें दी गईं हैं। अब तक कुल 92.34 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। 24 घंटों में 2,29,958 कोरोना टेस्ट हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here