भानु संगठन के मासिक पंचायत में जिलाधिकारी को किसानों ने सौपा पार्थना पत्र

0

कौशाम्बी: भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन (Bhanu Sangathan) की मासिक किसान पंचायत उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में सम्पन्न हुई। पंचायत जिलाध्यक्ष संजय सिंह यादव की अगुवाई में जिला पंचायत कार्यालय मंझनपुर में सम्पन्न हुई। इस पंचायत में जिले के तमाम किसान मौजूद थे। पंचायत के दौरान जिलाध्यक्ष ने सभी किसानों की समस्याओ को सुना। ज्यादा समस्याये बिजली और लेखपालो की मनमानी और वसूली से सम्बंधित थी।

जिलाध्यक्ष ने किसानों के प्रति लेखपालो के भ्रस्टाचारिक रवैया के लिये उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि यदि लेखपाल किसानों के कार्य मे भ्रस्टाचारिक रवैया अपनाना नही छोड़ेंगे तो किसान अपनी हक की लड़ाई स्वयं लड़ेगा और योगी सरकार में भ्रस्टाचार बन्द कराएगा। चाहे इसके लिये उन्हें सड़को पर उतरना पड़े।

भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन (Bhanu Sangathan) की पंचायत के बाद जिलाध्यक्ष संजय सिंह यादव किसानों एवम पधिकारियो संग जिलाधिकारी कौशाम्बी के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रार्थना पत्र में ग्राम बल्हेपुर में विद्युत पोल गाड़ने को लेकर ठेकेदार द्वारा मनमानी की शिकायत की गयी है।

पंचायत में जिला उपाध्यक्ष राजू यादव, जिला महासचिव ज्ञान सिंह यादव, बाबू जी, नेवादा ब्लाक अध्यक्ष शारदा प्रसाद अग्रहरी, ब्लाक सचिव बलराम यादव, दिवाकर कुशवाहा आदि पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here