Indian Navy ने अरब सागर में एक जहाज का अपहरण किया नाकाम

0
Indian Navy

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में एक और जहाज का अपहरण नाकाम किया है। इस समुद्री जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा है। इस जहाज में 15 भारतीय चालक दल के सदस्‍य मौजूद हैं। जहाज के सभी चालक दल के सदस्‍य सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में कुछ भारतीय चालक दल के सदस्यों के साथ लाइबेरिया के झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज के अपहरण की घटना के बाद एक युद्धपोत तैनात किया है। मालवाहक जहाज एमवी लीला नोरफोक के अपहरण की घटना की रिपोर्ट गुरुवार को यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) द्वारा की गई, जो एक ब्रिटिश सैन्य संगठन है। यह रणनीतिक जलमार्गों में विभिन्न जहाजों की गतिविधियों पर नज़र रखता है।

नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय नौसेना ने अरब सागर में एक समुद्री घटना पर तेजी से प्रतिक्रिया दी, जिसमें लाइबेरिया के ध्वज वाले जहाज के अपहरण की कोशिश की गई। इस जहाज का अपहरण होने से रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि जहाज ने यूकेएमटीओ पोर्टल पर एक संदेश भेजा है, जिसमें कहा गया कि लगभग पांच से छह अज्ञात सशस्त्र लोग जहाज पर सवार हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here