IPL 2023: LSG कप्तान केएल राहुल पर RR के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति के लिए लगा जुर्माना

0
1
KL Rahul

IPL2023: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एलएसजी ने बुधवार रात यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हरा दिया।

आईपीएल ने एक बयान में कहा, “चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित था, इसलिए राहुल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।”

आईपीएल का उद्देश्य मैचों को तीन घंटे और 20 मिनट में समाप्त करना है, लेकिन धीमी ओवर गति एक समस्या साबित हो रही है, जिसमें कई खेल खत्म होने में चार घंटे से भी ज्यादा समय ले रहें है।

काइल मेयर्स ने 42 गेंदों में 51 रन बनाए और एलएसजी ने सात विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में, आरआर को 20 ओवर में छह विकेट पर 144 रन पर रोक दिया गया, जिसमें अवेश खान ने एलएसजी के लिए तीन विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here