बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए जगदीश शेट्टार

0
2
Jagdish Shettar

राजनितिक गलियों से आये दिन कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। वही अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाला है। इस बीच सभी राजनितिक पार्टियों के बीच भी फेरबदल का सिलसिला लगा हुआ है। जहाँ बीते दिन कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार (Jagadish Shettar) कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बीजेपी छोड़ने के बाद शेट्टार ने कही ये बात

बता दें कि, जगदीश शेट्टार (Jagadish Shettar) ने रविवार को ही भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दिया था। उसके बाद से ही ऐसी चर्चाएं थी कि जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। जगदीश शेट्टार ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देते हुए कहा था कि, उन्होंने भारी मन से पार्टी से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा था कि वह जल्द ही अपनी भविष्य की योजनाओं का खुलासा करेंगे, साथ ही कहा था कि वह विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे।

हम चाहते हैं कि यह देश एकजुट रहे: शिवकुमार

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने बताया था कि, “जगदीश शेट्टार की तरफ से कोई मांग नहीं की गई है और ना ही हमने उनसे कोई वादा किया है। उन्हें कांग्रेस में शामिल होने के लिए पार्टी के सिद्धांतों को मानना पड़ेगा और पार्टी नेतृत्व को भी मानना पड़ेगा। हम चाहते हैं कि यह देश एकजुट रहे और सिर्फ कांग्रेस ही ऐसा कर सकती है।” बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी ने जगदीश शेट्टार को टिकट नहीं दिया था, जिससे जगदीश शेट्टार नाराज चल रहे थे। पार्टी द्वारा जगदीश शेट्टार को समझाने की कोशिश की गई लेकिन वो नहीं माने और जिसके बाद वो पार्टी से इस्तीफा दे दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here