हरियाणा में आज जाम ए इंसा दिवस मनाया जा रहा है

0
2
Haryana

हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में आज स्थापना दिवस और जाम ए इंसा दिवस (Jam-e-Insaan Day) मनाया जा रहा है। डेरा सच्चा सौदा सिरसा की स्थापना आज के दिन ही डेरे के पहले गुरु शाह मस्ताना (Guru Shah Mastana) ने की थी। इस दिवस पर राम रहीम जेल से कोई चिट्‌ठी भी जारी कर सकता है, जिससे की प्रेमियों को नया संदेश दिया जा सके। राम रहीम अब तक जेल से करीब 14 चिट्ठियां जारी कर चुका है। वहीं जिला पुलिस द्वारा इस दौरान शहर सिरसा तथा आसपास के इलाको में पुलिस कर्मी मौजूद है।

सुरक्षा शाखा प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि, शाह सतनाम सिंह चौक, नेजिया नहर पुल, नेजिया कच्चा रास्ता ,बाजेका चौक, जगदंबे पेपर मिल, सच पेट्रोल पंप, झोंपड़ा मोड हनुमान मंदिर डबवाली रोड तथा नेजाडेला कला नहर पुल पर नाके लगाए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान डेरे के श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जिला पुलिस द्वारा रूट डायवर्ट किया गया है तथा आमजन से भी आग्रह किया गया है कि नाकों पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा बताए गए रास्ते के अनुसार अपना सफर तय करें। ताकि कहीं भी उन्हें आने जाने में दिक्कत महसूस ना हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here