भूकंप के तेज झटको से फिर डोल गई जापान की धरती

मध्य जापान में आज यानि मंगलवार को 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

0

जापान में फिर से भूकंप के तेज झटको से लोग दहसत में हो गए। मध्य जापान में आज यानि मंगलवार को 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि भूकंप जापान सागर के तट पर आया, जिससे देश का वही हिस्सा हिल गया जहां 1 जनवरी को एक शक्तिशाली भूकंप ने मध्य जापान के हिस्सों को तबाह कर दिया था। भूकंप के झटकों ने व्यापक विनाश किया और मरने वालों की संख्या 200 से अधिक हो गई। अधिकारियों ने कहा कि 100 का अभी भी पता नहीं चल पाया है।

इस साल के पहले ही दिन जापान में खतरनाक भूकंप आया था। 7.6 तीव्रता वाले भूकंप ने देशभर में तबाही मचाई। सुनामी को लेकर चेतावनी जारी की गई। साथ ही आने वाले वक्त में और भूकंप आने की आशंका जताई गई थी। एक जनवरी को आए भूकंप में अब तक 161 लोगों की मौत हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here